सिराथू: सिन्होरी गाँव के सरवरे आलम को मिलीजिला अल्पसंख्यक कांग्रेस की कमान, समर्थकों में हर्ष
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने कौशांबी के सिन्होरी गांव के रहने वाले सरवरे आलम को कौशांबी में जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है।सरवरे आलम को लगातार टेलीफोन और सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयां मिल रही है।सरवरे आलम ने कहा कांग्रेस और राहुल गांधी की विचारधारा जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।प्रदेश प्रवक्ता ने भी बधाई दी है।