बुलंदशहर: गुलावठी में स्मार्ट मीटर पर उपभोक्ताओं का गुस्सा, SDO कार्यालय पर नारेबाजी कर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
पुराने बिजली मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया। सैकड़ों लोग, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, एकत्र होकर एसडीओ कार्यालय पहुंचे और विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उपभोक्ताओं के विरोध के बाद फिलहाल स्मार्ट मीटर लगाने का काम रोक दिया गया है। प्रदर्शन दलित शोषित पिछड़ा वर्ग अधिकार दल के बैनर तले किया गया। प्रदर्शनकारियों न