फुल्लीडूमर: घुठियारा स्कूल के खेल मैदान पर दंगल प्रतियोगिता शुरू, पहलवानों ने एक-दूसरे के खिलाफ कसी कमर
पथड्डा पंचायत के घुठियारा गांव स्थित स्कूल मैदान पर सरस्वती पूजा पर मंगलवार की दोपहर बाद करीब 3 बजे दो दिवसीय अयोध्या- रसिकलाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही धूमधाम से समारोह पूर्वक किया गया। जिसका उद्घाटन शंभूगंज प्रखंड के पिपरा गांव निवासी आशुतोष राय ने सरपंच प्रतिनिधि दिनेश माल, मेला सह आयोजन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार के साथ संयुक्त रूप से किया।