घाघरा: घाघरा प्रखंड परिसर के सभागार में पंचायत उन्नति सूचकांक के लिए प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
Ghaghra, Gumla | Sep 25, 2025 घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर के सभागार में गुरुवार को पंचायत उन्नति सूचकांक के निमित्त प्रखंड स्तरीय प्रसार कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख सविता देवी,बीडीओ दिनेश कुमार एवं बीपीआरओ शंकर साहू व अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।