घाघरा: नवडीहा दुर्गा पूजा पंडाल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन, बीडीओ ने फीता काटकर किया शुभारंभ
Ghaghra, Gumla | Sep 25, 2025 नवडीहा स्थित दुर्गा पूजा पंडाल परिसर में रविवार को दुर्गा पूजा समिति की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। एक-एक यूनिट रक्त किसी गंभीर रोग से ग्रसित मरीज की जान बचाई जा सकती है।10यूनिट रक्तादान किया गया