बड़ा मलेहरा: प्रशासन की निगरानी में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबाद
प्रशासन की चौकस निगरानी में अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, गले मिलकर दी मुबारकबाद बड़ामलहरा। नगर की ईदगाह मस्जिद में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने देश में अमन, चैन और भाईचारा कायम रहने की दुआ के साथ ईद की नमाज अदा की। ईदगाह में हाफिज जनाब कय्यूम खान ने नमाज अता कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले