#बड़ी_खबर
लगातार दूसरे दिन गरजी जेसीबी, बस स्टैंड चौराहे पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी
छतरपुर के बस स्टैंड चौराहे पर जिला प्रशासन, नगरपालिका और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए ऑटो पार्ट्स की दुकानों सहित अवैध एवं अतिक्रमित निर्माणों को हटाना शुरू किया। अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। मौके पर पुलिस बल तैनात है और कार्रवाई जारी है।