जलडेगा: जलडेगा में स्कूटी-ऑटो की टक्कर से सेविका समेत चार घायल, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
जलडेगा थाना क्षेत्र के बड़ीबरिंगा गांव के समीप स्कूटी और ऑटो की टक्कर में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए।घायलों की पहचान सावनजारा आंगनबाड़ी सेविका ग्लोरिया लुगुन, उनके पति उम्मीद कंडूलना, पुत्र साहिल और पुत्री सम्पन के रूप में हुई है। बताया गया कि ग्लोरिया लुगुन जलडेगा पहानटोली में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम में शामिल होकर परिवार के साथ घर लौट रही थीं