बहराइच: बहराइच जिले में जनपद न्यायाधीश, डीएम और एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण
बहराइच जिले में जनपद न्यायाधीश राजेष कुमार सिंह ने जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव व सीजेएम नीलम सरोज द्वारा जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागार में बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का गहन मूल्यांकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।