इंदौर: एमबीबीएस के विद्यार्थियों ने दिया एमवाय अस्पताल में धरना, कॉलेज प्रबंधन पर लगाया आरोप
Indore, Indore | Apr 1, 2024 इंदौर के एमबीबीएस के फाइनल ईयर की एग्जाम में थ्योरिकल में अच्छे नंबरों से पास होने वाले विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल एग्जाम में फेल करने का आरोप लगाते हुए, विद्यार्थियों ने एमवाय अस्पताल परिसर में धरना दिया। वही विद्यार्थियों का कहना है, कि 180 के लगभग विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमे से 40 स्टूडेंट्स को सर्जरी विभाग के द्वारा फेल कर दिया गया है।