औरैया: क्षेत्र के सुभाष चौराहे पर दुकानदारों ने मारपीट के भय से हेलमेट पहनकर की दुकानदारी, व्यापारी ने पुलिस पर लगाया आरोप
सदर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष चौराहे पर आए दिन ऑटो चालकों द्वारा मारपीट की घटनाएं की जाती हैं। इससे परेशान होकर दुकानदारों द्वारा एक अनोखा प्रदर्शन किया गया। उनके द्वारा अपनी दुकानों पर हेलमेट लगाकर दुकानदारी की गई। व्यापारी बृजेंद्र गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके साथ एक ऑटो चालक ने मारपीट कर दी थी। पुलिस द्वारा ऑटो चालक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।