औरैया: देर रात्रि सदर कोतवाली पुलिस के साथ एसपी ने दिबियापुर रोड पर पैदल मार्च करते हुए किया निरीक्षण, दिए निर्देश
सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत देर रात्रि पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर द्वारा पैदल ग्रस्त करते हुए निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जो गाड़ियां बिना नंबर प्लेट के चल रही थी या जो लोग जानबूझकर नंबर प्लेट नहीं डाल रहे हैं उनके वाहनों को सीज किया जाएगा। वहीं बताया यह अभियान अनवरत जारी रहेगा।