औरैया: सदर कोतवाली के ब्लॉक गेट के समीप चोरों ने परचूनी की दुकान का तोड़ा ताला, पुलिस मौके पर मौजूद
सदर कोतवाली क्षेत्र के ब्लॉक गेट के समीप स्थित एक परचूनी की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों द्वारा सत्येंद्र पोरवाल की दुकान के शटर के नीचे ईट लगाकर उसके अंदर रखा सामान खींच लिया। व्यापारी ने बताया कि चोरी के नुकसान का अभी तक अनुमान नहीं है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है।