श्योपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सुशासन दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी का जन्मदिन 25 दिसंबर सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है।