पटना ग्रामीण: पार्टी कार्यालय में जेडीयू ने 16 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की
जेडीयू कार्यालय में आय़ोजित प्रेस कांफ्रेंस में रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने लोकसभा चुनाव में अपने 16 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया। पार्टी ने अपने दो सीटिंग सांसदों का टिकट काट दिया है। जेडीयू के 16 उम्मीदवारों में 5 अति पिछड़े, 6 पिछड़े, 3 सवर्ण, एक दलित और एक मुसलमान शामिल हैं।