पटना ग्रामीण: पटना पहुंचे पंजाब के कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू ने अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी का किया समर्थन
रविवार को पंजाब के कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू पटना पहुंचे। एयरपोर्ट से सीधे पटनासाहिब गुरुद्वारा के लिए रवाना हो गए, जहां वे गुरु के दरबार में मत्था टेकेंगे। वहीं, एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी का समर्थन करते हुए उन पर निशाना साधा है।