मानसी: मानसी थाने में दीपावली, काली पूजा और छठ मेला को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Mansi, Khagaria | Oct 27, 2024 पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार दीपावली,काली पूजा एवं लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर रविवार की शाम चार बजे मानसी थाना परिसर में थानाध्यक्ष शुभम कुमार पांडे की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें थाना क्षेत्र के सभी मेला समिति के अध्यक्ष व सदस्य सहित विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधी एवं अन्य गणमान्य मौजूद रहे।