कर्वी: चित्रकूट में 490 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित, चयन पारदर्शिता व मेरिट के आधार पर हुआ
सोमवार सुबह 11 बजे चित्रकूट के मल्टीपर्पज ऑडिटोरियम में ‘सुपोषित उत्तर प्रदेश-सशक्त भारत’ अभियान के तहत 490 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम पुलकित गर्ग ने किया। मुख्यमंत्री का लाइव संबोधन दिखाया गया। चयन मेरिट के आधार पर हुआ। सभी को 1 अप्रैल 2026 तक कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए।