भोगनीपुर: कुटरा में दीवार गिरने से मलबे में दबकर किशोरी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बरौर थाना क्षेत्र के कुटरा गांव निवासी नाथूराम ने बताया कि रिश्तेदार डेरापुर थाना के गौरियापुर गांव के विनोद कुमार की पुत्री शोम्या 10 उसके यहां शादी समारोह में शामिल होने आई थी। बुधवार शाम आई तेज आंधी से घर की कच्ची दीवार गिर गई। मलबे में दबकर सौम्या की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार सूर्य प्रकाश ने रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी है।