कासगंज: सोमवती अमावस्या के मौके पर तीर्थ नगरी सोरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गंगा स्नान कर श्राद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
कासगंज में अधिक मास की सोमवती अमावस्या पर तीर्थ नगरी शूकरक्षेत्र सोरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। 15 जून 2026, सोमवार को तड़के से ही सोरों के विभिन्न गंगाघाटों, लहरा और कछला घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में डुबकी लगाई। उन्होंने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।