जगदीशपुर: किला में 1857 के महान योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव मनाया गया, डीएम, एसपी, विधायक और मुख्य पार्षद रहे शामिल
1857 के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव गुरुवार को भोजपुर जिले के जगदीशपुर स्थित ऐतिहासिक किला में राजकीय समारोह के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद डीएम और एसपी श्री राज ने बाबू वीर कुंवर सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण