सिराथू: शहजादपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो गाय, बछड़े और मोर की हुई मौत
कल्याणपुर, कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव में शुक्रवार सुबह बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। पेड़ के नीचे बंधी दो गाय, एक बछड़े तथा राष्ट्रीय पक्षी मोर की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से पशुपालक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सुबह 10 बजे का मामला! काफी हुआ नुकसान!