छतरपुर: मोरवा तिराहा पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध सेमल लकड़ी से भरा ट्रक जब्त
वन विभाग ने मुखबिर की सूचना पर मोरवा तिराहा में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से सेमल लकड़ी का परिवहन कर रहे ट्रक (UP83BT8995) को जब्त किया। जांच के दौरान लकड़ी परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। वन विभाग ने गुरुवार की शाम 4 बजे ट्रक सहित लकड़ी को जब्त कर आरोपी रामबालक यादव निवासी सेंदरी, जिला निवाड़ी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम का अपराध दर्ज किया।