कटनी नगर: कटनी: खेती के लिए भूमि पट्टे की मांग को लेकर स्लीमनाबाद के उमरिया ग्राम पंचायत से कलेक्ट्रेट पहुँचे किसान
स्लीमनाबाद क्षेत्र अंतर्गत कनौजा के उमरिया ग्राम पंचायत के ग्रामीण आज मंगलवार दोपहर 1:10 पर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे थे जहां उन्होंने उनके क्षेत्र में आमेहटा डेम में जल भराव के बाद बची शेष भूमि पर भूमि पट्टे दिए जाने की मांग की है बड़ी संख्या में किसान कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और गुहार लगाई है।