कटनी नगर: कुठला पुलिस का पैदल भ्रमण: अपराधियों पर नकेल कसने के साथ बच्चों और बुजुर्गों से संवाद
आम जनमानस के बीच सुरक्षा का भाव पैदा करने और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए लगातार कटनी पुलिस के द्वारा सार्थक कदम उठाते हुए प्रयास किया जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों का एक नजारा आज उस समय देखने को मिला जब कुठला थाना प्रभारी मंगलवार रात 8 बजे अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र के पुरैनी स्थित तंग गलियों में पैदल मार्च पर निकले। क्षेत्र में भ्रमण करते हुए