मोहनपुर: चांनन के कुम्हारडीह गांव में मवेशी घर अंदर करने के क्रम में वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति हुआ जख्मी
चांनन थाना क्षेत्र के कुम्हारडीह गांव में मवेशी घर अंदर करने के क्रम में वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति जख्मी हो गया जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। गया जख्मी लालमोहन के पुत्र प्रमोद यादव ने बताया कि मंगलवार सुबह 11:00 बजे बारिश हो रही थी तभी बाहर में बंधे मवेशी को अंदर करने के लिए पिताजी जा रहे थे तभी अचानक वज्रपात की चपेट में आ गए।