अजमेर: सीबीआई अधिकारी बनकर 57 लाख की ठगी, 13 दिन तक बुजुर्ग को रखा डिजिटल अरेस्ट, साइबर थाने में मामला हुआ दर्ज
सोमवार को रात्रि 9:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार सीबीआई अधिकारी बनकर 57 लाख की ठगी, 13 दिन तक बुजुर्ग को रखा “डिजिटल अरेस्ट” में अजमेर में साइबर ठगों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला वैशाली नगर क्षेत्र का है, जहां ठगों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर एक रिटायर्अधिकारी से 57 लाख रुपए की ठगी कर ली।