मथुरा: समूह को लोन देने वाला मैनेजर 7 लाख लेकर फरार, महिलाओं की शिकायत पर कंपनी के अधिकारी पहुंचे SSP के द्वार
कोसीकलां ग्रामीण महिलाओं को वित्तीय सेवाएं देने वाली संस्था न्यू ऑपर्च्यूनिटी कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड का मैनेजर ग्राहकों के 7 लाख लेकर चंपत हो गया। घटना के एक महीने बाद भी पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज न करने से परेशान संस्था के अधिकारियों ने एसएसपी से मुलाकात कर मैनेजर के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।