बिंदकी: औंग कस्बे में एक गेस्ट हाउस की तीसरी मंजिल से दूसरी मंजिल की छत पर गिरा बाराती, सीएचसी में कराया गया भर्ती
फतेहपुर जनपद के औंग थाना कस्बे के एक गेस्ट हाउस में कानपुर से बारात आई थी। जिसमें आदित्य उम्र 36 वर्ष पुत्र कमलेश कुमार निवासी बोधी का डेरा कोतवाली बिंदकी भी बारात में आया था। बुधवार की भोर पहर करीब 4 बजे वह अनियंत्रित होकर गेस्ट हाउस के तीसरी मंजिल की छत से दूसरी मंजिल की छत में गिर गया। घायल बाराती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया।