सहारनपुर: कोर्ट रोड पर ट्रक ड्राइवर को पीटने का वीडियो हुआ वायरल, भीड़ ने की लात-घूंसे की बौछार
थाना सदर बाजार क्षेत्र के कोर्ट रोड पर एक ट्रक ड्राइवर को भीड़ ने जमकर पीटा। मामला तब शुरू हुआ जब ट्रक की चपेट में किसी कार को साइड लग गई। गुस्साए लोगों ने ट्रक को रोक लिया और ड्राइवर पर लात-घूंसे बरसाए। जानकारी के अनुसार, ट्रक ड्राइवर को बीच सड़क पर घेरकर गाली-गलौज की गई और हाथ साफ कर दिए गए।