कैंपियरगंज: समधिया बाजार स्थित सरकारी शराब की दुकान पर दबंगई, पाउच के विवाद में दर्जनभर लोगों ने की तोड़फोड़ और मारपीट
गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र अंतर्गत समधिया बाजार स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान पर बुधवार देर रात शराब के पाउच को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दबंगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर दुकान पर हमला बोल दिया। आरोप है कि पहले एक युवक ने शराब का पाउच लेने के बाद अधिक पाउच की मांग की और विरोध करने पर गाली-गलौज शुरू कर दी।