शिवपुरी के गांधी पार्क मैदान में रविवार को लगभग 200 जोड़ों का निशुल्क सामूहिक विवाह कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा और विधायक देवेन्द्र जैन ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।