जौनपुर की नगर पंचायत कचगांव में निर्वाचित सभासदों ने चेयरमैन और प्रशासनिक अधिकारियों पर तानाशाही रवैये एवं व्यापक अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं। सभासदों ने शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे जिला प्रशासन को शिकायत पत्र सौंपते हुए 16 बिंदुओं पर जांच की मांग की है।