रघुराजनगर नगरी: कोलगावां में नशा करने का विरोध करने पर दबंगों ने महिला से की गाली-गलौज, बेटे को दिया धक्का
कोलगवां के ट्रांसपोर्ट नगर में घर के सामने दबंग कुलदीप धीरज व अजीत नशा कर रहे थे । घर मालकिन कल्पना सिंह के विरोध करने पर नशेड़ियो ने गाली गलौज और अश्लील कमेंट्स करने लगे और बेटे ऋषभ सिंह को धक्का देकर गिरा दिया जिससे वह घायल हो गया । गुरुवार शाम 5 बजे पीड़िता थाने पहुंची और दबंगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है । पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर दबंगो को तलाश रही है ।