मुज़फ्फरनगर: स्मार्ट मीटर के नाम पर AAP का हल्ला बोल, बिजली लूट के आरोपों से गूंजा नगर, सरकार को दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
मुजफ्फरनगर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतर आई। महावीर चौक पर हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने सरकार पर बिजली के नाम पर लूट का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान ने कहा कि स्मार्ट मीटर से बिल बढ़े और कटौती तेज हुई। AAP ने मीटर हटाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि जल्द फैसला न हुआ तो प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा।