खगौल: दानापुर स्टेशन पर रेल पुलिस ने 14.58 लीटर शराब के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार
रेल थाना दानापुर की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 02 पुरुष अभियुक्तों को 14.58 लीटर शराब के साथ प्लेटफ़ॉर्म एक से गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने स्टेशन परिसर में सघन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई, जिनके पास से कुल 14.58 लीटर