हुज़ूर: भोपाल: एमपी नगर में ब्राह्मण समाज का नेटफ्लिक्स फिल्म 'घूसखोर पंडित' के खिलाफ प्रदर्शन
Huzur, Bhopal | Feb 6, 2026 भोपाल के एमपी नगर में ब्राह्मण समाज ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही फिल्म 'घूसखोर पंडित के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे एमपी नगर में हुए प्रदर्शन के दौरान फिल्म के टाइटल, डायलॉग, निर्देशन और कलाकारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। संगठन ने कहा कि वह किसी भी तरह की सफाई स्वीकार नहीं करेगा और फिल्म को रिलीज नहीं होने देगा।