सिंगरौली: तहसील कोर्ट कार्यों में अनियमितता मिलने पर डीएम ने तहसीलदार सरई को कलेक्ट्रेट कार्यालय में किया अटैच, कोर्ट रीडर निलंबित
कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने तहसील कार्यालय सरई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार कोर्ट के राजस्व प्रकरणो का अवलोकन किया गया। इस दौरान पाया गया कि अधिकतम राजस्व प्रकरण कई महिनो से लंबित थे। कुछ प्रकरणो के आदेश का पालन नही किया गया था। साथ ही ऐसे भी प्रकरण थे जिन में पेशी ही नही की गई थी। जिससे प्रतीत हुआ कि कोर्ट नियमित रूप से संचालित नही हो रही