सिंगरौली: कृषि उपज मंडी परिसर में जुआ और शराब का खेल, पुलिस की उदासीनता पर उठे सवाल
सिंगरौली जिले के बैढ़न स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में कानून व्यवस्था की गंभीर स्थिति सामने आई है, जहां दिन में सब्जी मंडी और रात में जुआ और शराब का अड्डा बन जाती है। यह सब कुछ जिला पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर कार्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर हो रहा है, लेकिन कोतवाली पुलिस इस गंभीर मामले पर आंख मूंदे बैठी है। कृषि उपज मंडी समिति ने 17 दिसंबर 2025 को थाना प्रभार