झांसी: झाँसी मंडल में यात्रियों को मिलेगी मोबाइल चार्जिंग की सुविधा, झाँसी, ललितपुर समेत अन्य स्टेशनों पर स्थापित होंगे कियोस्क
Jhansi, Jhansi | Nov 13, 2025 झाँसी रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर मोबाइल चार्जिंग पॉइंट कियोस्क लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में यह पहल यात्रियों की यात्रा के दौरान चार्जिंग की आवश्यकता को पूरा करेगी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, ललितपुर, बबीना और टीकमगढ़ स्टेशनों पर अब तक ये कियोस्क स्थापित हो चुके हैं।