झांसी: एडीजी कानपुर जोन ने झांसी पुलिस लाइन में मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीमों के कार्यों की की समीक्षा
Jhansi, Jhansi | Nov 13, 2025 गुरुवार को अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन आलोक सिंह ने झाँसी पुलिस लाइन सभागार में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति भी उपस्थित रहे। एडीजी ने जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति केन्द्रों और एंटी रोमियो टीमों के कार्यों की समीक्षा की।