झांसी: उन्नाव गेट बाहर पंचवटी कॉलोनी में घर आए रिश्तेदार ने 2 लोगों के साथ मिलकर की हत्या, पुत्र अचेत अवस्था में मिला
Jhansi, Jhansi | Nov 13, 2025 कोतवाली थाना क्षेत्र के उन्नाव गेट बाहर पंचवटी कॉलोनी में गुरुवार को एक रिश्तेदार की हत्या कर दी गई। वहीं मृतक का पुत्र गंभीर रूप से घायल और अचेत अवस्था में मिला है। जानकारी के अनुसार रमेश प्रजापति के घर उसका रिश्तेदार 2 लोगो के साथ आया था। वहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद हमलावर तीन युवकों ने रमेश के हाथ-पैर बांधकर हत्या कर दी।