गया टाउन सीडी ब्लॉक: चलती ट्रेन में छूट गया 6 वर्षीय मासूम, गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने 'ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते' के तहत किया सुपुर्द
गया रेलवे जंक्शन पर पारसनाथ एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के दौरान 6 वर्षीय अंकुश कुमार अपने परिजनों से बिछड़ गया। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने शुक्रवार की दोपहर 1 बजे बताया कि सूचना मिलते ही आरपीएफ ने ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए स्टेशन परिसर में बच्चे की तलाश शुरू की। फोटो के आधार पर बच्चे की पहचान कर उसे सुरक्षित RPF पोस्ट लाया गया।