बरेली: बरेली में गर्मी का कहर, DM ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश, अलर्ट मोड पर
बरेली में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। जिलाधिकारी ने जिले में गर्मी से बचाव के लिए तमाम इंतजाम करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि अस्पतालों में जरूरी दवाइयों और बेड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, वहीं सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की उपलब्धता बनाए रखने के आदेश भी जारी किए गए