फर्रुखाबाद: धनतेरस के त्यौहार को देखते हुए शुक्रवार देर शाम सजा बाजार, बाइक शोरूमों पर उमड़ रही भीड़, कम हुई जीएसटी का दिख रहा असर
जनपद में शनिवार 18 अक्टूबर को मनाए जाने वाले धनतेरस के त्यौहार को देखते हुए फर्रुखाबाद जनपद समेत शहर के बाजार सजकर तैयार हो गए हैं, लोहाई रोड पर बर्तन बाजार की सजावट शुक्रवार देर रात 9:30 बजे तक जारी थी और खबर बोले जाने तक बर्तन दुकानदार अपनी दुकानों को सजाने में लगे हुए थे, गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों की दुकानें भी बाजार में सज कर लगभग तैयार हो गई हैं ...