फिरोज़ाबाद: दक्षिण पुलिस ने धक्का देकर युवक को नाले में गिराने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना दक्षिण पुलिस ने गैरइरादतन हत्या के वांछित अभियुक्त आशू सविता उर्फ असुआ पुत्र मुकेश (निवासी लालऊ, उम्र 21 वर्ष) को नगला भाऊ चौराहा से बुधवार रात सात बजकर 45 मिनट करीब पर गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी 8 जून को लालऊ तिराहे पर कहासुनी के दौरान धक्का देने से मनोज कुमार नामक युवक नाले में गिर गया था और उसकी डूबकर मौत हो गई थी मामले में हुई है।