विभूतिपुर: रुपौली खुर्द निवासी अवकाश प्राप्त एचएम सह निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी के साथ की गई मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
रुपौली खुर्द वार्ड 1 निवासी अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यपक सह निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी (डीडीओ) अखिलेश्वर कुमार सिंह ने गांव के हीं अशोक सिंह, मनीष सिंह, अविनाश सिंह और अभिषेक सिंह को नामजद करते हुए स्थानीय थाने में एक प्राखमिकी दर्ज करवाई है। जिसमें मारपीट, छिनतई और ट्रैक्टर से कुचलने का आरोप लगाया गया है।