विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघियाघाट निवासी न्यायालय वारंटी मो. सोनू, महथी निवासी रंजन सिंह और एक अपहरण कांड के आरोपित सिरसी निवासी प्रवीण कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।