परिहार: परिहार प्रखंड में तेज आंधी-बारिश से भारी तबाही, कई घर क्षतिग्रस्त
परिहार प्रखंड में आई तेज आंधी और भारी बारिश के बाद तबाही का मंजर सामने आया है। कई कच्चे और टाट-फूस के घर क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे गरीब परिवारों को भारी नुकसान हुआ है। जगह-जगह पेड़ गिरने से सड़कों पर आवागमन बाधित हो गया है। खेतों में खड़ी फसलें भी बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द राहत और मुआवजा देने की मांग