हज़ारीबाग: ट्रेन की चपेट में आने से युवती गंभीर रूप से घायल, इलाके में मची अफरा-तफरी
हजारीबाग: जिले के सलगावां क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवती ट्रेन की चपेट में आ गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना रेलवे एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती रेलवे ट्रैक के पास मौजूद थी, तभी अचानक वह ट्रेन की चपेट में आ गई।